सुजानगंज: आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति मोहरियाँव में हुआ धनुष यज्ञ का मंचन | #NayaSaveraNetwork
- परशुराम लक्ष्मण संवाद देख दर्शक हुये भावविभोर
- धनुष के टूटते ही जय श्री राम के जयकारों से गूँज उठी मोहरियाँव की धरती
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा मोहरियाँव में चल रहे आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति के अथक प्रयास से चला आ रहा है। शनिवार की रात दूसरे दिन रामलीला में सीता स्वयंवर में शिव जी का धनुष टूटते ही दर्शक भाव विभोर हो गए।भगवान श्री राम के जयकारे से पूरा पंडाल गूँज उठा। वहाँ पर उपस्थित जनसमूहों ने भगवान राम और सीता के ऊपर फूलों की वर्षा की और वहाँ पर कई देश के राजा भी मौजूद थे। शिव जी के धनुष को कोई हिला नही सका था। भगवान राम के छूते ही धनुष टूटकर दी टूक हो गया।
धनुष यज्ञ में परशुराम पहुँचते है तो धनुष को टूटता देख परशुराम बहुत ही क्रोधित होते हैं लेकिन विश्वामित्र के कहने पर मने है। भगवान राम अपना सर झुकते है तो परशुराम के चेहरे पर नरमाई आती है और कहते है कि तुम्हारे छोटे भाई के बातो से मेरे चितवन में आग लग जाती है। रामलीला का मंचन देख उपस्थिति जनसमूहों ने भरपूर आनंद लिया।
जिसमें राम संतोष मिश्र, सीता शशि कांत दुबे, सखी आशीष विश्वकर्मा, लक्षण अवकाश तिवारी, विश्वामित्र रविंद्र दुबे, राजा जनक अरविन्द तिवारी, मंत्री ओम मिश्र, सुनैना अभय सरोज, रावण चंदन मिश्र, दुष्ट राजा बिल्लू गुप्ता, परशुराम प्रदीप पाठक, धोधुआ राजा जय प्रकाश तिवारी डब्लू, घसेटुआ पवन गुप्ता, राजा दशरथ बबलू तिवारी, कैकेयी कार्तिकेय विश्वकर्मा, मंथरा सोनू तिवारी, कौशल्या सोनू विश्वकर्मा, सुमित्रा, अभिषेक चौबे, रामलीला का मंचन सीता स्वयंवर, कैकेयी कोप भवन, राम वन गमन एवं दशरथ मरण तक किया गया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News