#MumbaiNews: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के जन्मदिन पर बधाई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के जन्मदिन पर मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने उन्हें नरीमन पॉइंट स्थित भाजपा मुख्यालय में बधाई दी। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता एवं मीडिया सेल के सह संयोजक ओमप्रकाश चौहान आदि उपस्थित थे।