BREAKING

#MumbaiNews: नेताजी सुभाषचंद्र बोस के विचारों का प्रचार प्रसार जरुरी : चंद्रकुमार | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। दादर स्थित आरजू निवारा सभागृह मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों पर आधारित जय हिंद सैनिक संस्था द्वारा आयोजित सभा में  नेताजी के पौत्र चंद्र कुमार बोस ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर उनका और उनकी धर्मपत्नी का भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमहापौर और निवारा बैंक के अध्यक्ष एवं आरजू स्वाभिमान संगठना के ट्रस्टी बाबूभाई भवानजी और आरजू स्वाभिमान संगठना के अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने भव्य स्वागत किया। बंगाल/कोलकाता से पधारे हुए चंद्रकुमार बोस ने अपने भाषण मे कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में जाति, धर्म का कोई भेद नहीं था। 

वहां हर सैनिक देश भक्त था, और देश के कल्याण के बारे में सोचता था। आज भी हमें भारतीय बनकर देश सेवा के बारे में ही सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता जी राजनीति में परिवारवाद के खिलाफ थे, और उनका मानना था कि देश के विकास के लिए योग्य लोगों को ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने सैनिक संस्था के अभियान और मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि देश के समुचित विकास के लिए नेताजी के विचारों का प्रचार प्रसार बहुत जरूरी है। श्री बोस ने निवारा और आरजू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बाबूभाई भवानजी और राजेंद्र मेहता हाउसिंग, फाइनेंस, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम कर रहे हैं, वह बहुत ही सराहनीय है। 

सभी लोगों को उनके अभियान से जुड़कर गरीब और कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। जय हिंद सैनिक संस्था के वरिष्ठ अधिकारी मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबुभाई भवानजी ने बताया कि  आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कारण हमें आजादी मिली। उनका नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उनकी जय हिंद फौज में साठ हजार सैनिक थे, उनके कारण ही अग्रेजों को भागना पड़ा। उन्होनें उपस्थित लोगों से सवाल किया वाकई में हम आजाद हुए हैं क्या? आज देश में कुर्सी पर बैठे अधिकारी अपने आपको अंग्रेज समझ रहा है, वो जनता को तुच्छ समझते हैं। रिश्वत लिए बिना काम नहीं करते, और लोक प्रतिनिधी अपना कर्तव्य नहीं निभाते, देश मे नशे का प्रयोग बढ़ता जा रहा है, आज भी कुछ  लोग देश के विरुद्ध काम कर रहे हैं। देश मे कुछ लोग अपने फायदेके लिए लोगो को गुमराह कर रहे हैं।

आरजू स्वाभिमान संगठना के अध्यक्ष राजेंद्र महेता ने सभी को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल बनाने की सलाह देते हुए कहा कि सभी लोग अपने आईटी रिटर्न भरेंगे, तो ही सरकार आपके लिए अच्छी तरह बजट प्रोविजन कर  सकेगी। हम अब पूरे देश मे यह जनजागृति अभियान छेड़ेंगे। संगठन के सचिव सुरेंद्र मिश्रा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि नेताजी के विचारों पर चलकर ही देश का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। संगठन के अध्यक्ष पंजाबराव मुधाने ने आभार प्रकट किया और आगे होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | Grand GOLD & Diomond Exhibition 27 Oct, 28 Oct, 29 Oct & 30 Oct 2024 | 78 वर्षों का विश्वास | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें