BREAKING

#NoidaNews : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नोएडा। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में दादरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पास से प्रॉपर्टी डीलर का लूटा हुआ सोने का सामान, नकदी, मोबाइल फोन आदि सामान बरामद हुआ है और दोनों आरोपी मृतक के परिचित थे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार की देर रात थाना दादरी क्षेत्र के कोट पुल के पास एक फॉर्च्यूनर कार में सवार संजय यादव नामक प्रॉपर्टी डीलर की गला दबाकर हत्या करके शव को आग लगा दी गई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने वारदात में शामिल विशाल राजपूत और जीत चौधरी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से मृतक का सोने का कड़ा, सोने की दो अंगूठी व चेन, 62 हजार 500 नकदी, दो मोबाइल फोन तथा कुत्ते का पट्टा बरामद हुआ है, जिससे गला घोंटकर यादव की हत्या की गई थी।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी यादव के परिचित थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने यादव के साथ बियर पी और जब उसे थोड़ा सा नशा हो गया तो उन्होंने उसका सोना के सामान लूट लिया, इसके बाद कार में पड़ा कुत्ते का पट्टा डालकर उसका गला घोंट दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अंधेरा होने पर यादव की लाश को कार की पिछली सीट पर डालकर एक कंबल से ढक दिया और दादरी की तरफ ले आए। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कोट पुल के पास सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर यादव का शव ड्राइवर की सीट पर रखकर आग लगा दी।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें