इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश .. | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
📜 24 अक्टूबर 2024
गुरुवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
🇮🇳शक सम्वत- 1946
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2081
🇮🇳मास- कार्तिक
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- अष्टमी - 26:01 (अगले दिन 02:01) तक
🗒पश्चात्- नवमी
🌠नक्षत्र- पुष्य - पूर्णरात्रि
💫करण- बालव - 13:35 तक
💫पश्चात्- कौलव
✨योग- साध्य - 29:21 तक
✨पश्चात्- शुभ
🌅सूर्योदय- 06:27
🌄सूर्यास्त- 17:42
🌙चन्द्रोदय- 23:55
🌛चन्द्रराशि- कर्क - दिनरात
🌞सूर्यायण - दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:42 से 12:27
🤖राहुकाल- 13:29 से 14:53
🎑ऋतु- शरद्
⏳दिशाशूल- दक्षिण
✍विशेष👉
🔅आज गुरुवार को 👉 कार्तिक बदी अष्टमी 26:01 तक पश्चात् नवमी शुरु , अहोई अष्टमी व्रत (सभी के लिए , सांय अष्टमी में , श्री मनीराम वल्लभ , श्री दिवाकर आदि पंचांगानुसार) , श्रीकालाष्टमी व्रत , दाम्पत्याष्टमी , आकाश तिल तेल दीपदान प्रारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग / गुरुपुष्ययोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , अरुणोदय काल में राधाकुंड स्नान (मथुरा) , श्री संजीव चट्टोपाध्याय जन्मदिवस , श्री कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जन्मदिवस , विश्व विकास सूचना दिवस , विश्व पोलियो दिवस , संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस , भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police) स्थापना दिवस (63वाँ) , International Day of Climate Action , International Gibbon Day , अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats) , International Freshwater Dolphin Day व निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक)।
🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी नवमी 27:25 तक पश्चात् दशमी शुरु।
🎯आज की वाणी👉
🌹
निषेवते प्रशस्तानी
निन्दितानी न सेवते ।
अनास्तिकः श्रद्धान
एतत् पण्डितलक्षणम् ॥
भावार्थ👉
सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं ।
🌹
24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1577 - चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
1579 - जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे,वह पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचे।
1605 - मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।
1648 – प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ़्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।
1795 – पोलैंड को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।
1851 – कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।
1861 – कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
1915 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।
1945 - द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।
1946 - रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
1948 - बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
1949 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
1962 - भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है , की स्थापना भारत - तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई।
1975 - बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
1982 - सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।
1984 - काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु।
2001 - नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।
2003 – लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।
2004 – ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।
2005 - न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।
2019 - भारत और पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।
2020 - भारत सरकार ने सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत-सीमा पुलिस की 47 अतिरिक्त चौकियों की स्थापना को मंजूरी दी।
2021 - भारतीय नौसेना की पहली प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की श्रीलंका यात्रा(24 से 28 अक्टूबर 2021 तक)प्रारंभ हुई।
2021 - भारत और ब्रिटेन के सशस्त्र बलों का कोंकण तट के पास अरब सागर में पहला संयुक्त युद्धाभ्यास (24 से 27 अक्टूबर) शुरू हुआ।
2021 - उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर से जीका वायरस का पहला मामला सामने आया।
2021 - आस्ट्रेलिया ने 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को सैद्धांतिक मंजूरी दी।
2022 - चार साल में चौथी बार चुना गया कंज़र्वेटिव पार्टी का नेता , भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम।
2022 - प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल में सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाई। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 - पाकिस्तान ने गौरी हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण परीक्षण किया।
2023 - प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि के परिवर्तनकारी प्रभाव को स्वीकार किया।
2023 - केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया
24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉
1775 - बहादुर शाह जफर मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।
1883 - सर मिर्जा मुहम्मद इस्माइल अमीन-उल-मुल्क - राजनेता और पुलिस अधिकारी व मैसूर , जयपुर और हैदराबाद के दीवान रहे।
1884 - प्रेम नाथ डोगरा - जम्मू तथा कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण के कार्यकर्ता व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।
1911 - अशोक मेहता - राजनीतिज्ञों , सांसद ।
1914 - लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।
1915 - जीवन - एक हिन्दी फिल्म अभिनेता कलाकार थे।
1921 - आर. के. लक्ष्मण, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट।
1936 - संजीव चट्टोपाध्याय एक भारतीय बंगाली उपन्यासकार और लघु कथाओं के लेखक।
1940 - कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन - भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक।
1967 – वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का जन्म हुआ।
1976 - रीमा लांबा उर्फ़ मल्लिका सहरावत भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1974 - अनुराग ठाकुर भाजपा से सम्बद्ध राजनीतिज्ञ (हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे)।
24 अक्टूबर को हुए निधन👉
1954 - रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ ।
1991 - इस्मत चुग़ताई - उर्दू साहित्यकार ।
1996 - ग्लेडविन जेब संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव।
2000 - सीताराम केसरी - भारतीय राजनीतिज्ञ।
2005 - त्रिवेणी साही मिश्रा असम के भूतपूर्व राज्यपाल।
2006 - धरमपाल - भारत के एक महान् गांधीवादी, इतिहासकार एवं दार्शनिक।
2013 - मन्ना डे - भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित।
2015 - शमशाद हुसैन एक भारतीय कलाकार।
2017 - गिरिजा देवी - प्रसिद्ध ठुमरी गायिका थीं।
2020 - गुजरात में अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष जशोमति नंदन दास जी (72) का कोरोना से निधन हो गया।
2021 - परमाणु हथियारों के खिलाफ अभियान में सक्रिय जानेमाने जापानी नागरिक सुनाओ त्सुबोई (96) का निधन हुआ।
2022 - अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव एश्टन कार्टर का 68 साल की उम्र में निधन।
2023 - बांग्लादेशी राजनेता इमाम उद्दीन अहमद चौधरी (96) का निधन हुआ।
2023 - तमिलनाडु के विधायक वेल्दुराई (73) का निधन हुआ।
2023 - फ्रांसीसी पत्रकार और लेखक क्रिस्टियन कोलांज (92) का निधन हुआ।
2023 - भारतीय राजनेता अजय कुमार जेना (80) का निधन हुआ।
24 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 श्री संजीव चट्टोपाध्याय जन्मदिवस।
🔅 श्री कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जन्मदिवस।
🔅 विश्व विकास सूचना दिवस।
🔅 विश्व पोलियो दिवस।
🔅 संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस।
🔅 भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police) स्थापना दिवस (63वाँ)।
🔅 International Day of Climate Action .
🔅 International Gibbon Day .
🔅 अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats)।
🔅 International Freshwater Dolphin Day .
🔅 निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻