#JaunpurNews : र्खेलकूद प्रतियोगिता में सुल्तानपुर व कर्तिहा के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा, जौनपुर। विकास खण्ड के सुल्तानपुर गांव में स्थित भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता उद्धघाटन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अवनीश कुमार दूबे टिंकू द्वारा किया गया। सुल्तानपुर व मंगरेसर के बीच आयोजित कबड्डी खेल में मंगरेसर की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में सुल्तानपुर की टीम विजेता रही। बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में कर्तिहा जबकि बालिका वर्ग में गोरियापुर की टीम विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग मंगरेसर जबकि बालिका वर्ग में सुल्तानपुर के खिलाड़ी विजेता रहा। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मंगरेसर का खिलाड़ी विजेता रहा। इस दौरान नोडल शिक्षक संकुल मुनीशचंद मिश्र, संकुल संजय कुमार यादव, रेफरी दिनेशचंद दूबे, मनोज विश्वकर्मा, वीरेन्द्र कुमार मिश्र, राहुल, राजेन्द्र यादव, प्रवीन कुमार अस्थाना, लालबहादुर, आलोक सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहें।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News