#JaunpurNews : फिल्मी स्टाइल में साढ़े 4 लाख की लूट | #NayaSaveraNetwork

इजहार हुसैन

जफराबाद, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के कबुलपुर गांव में मंगलवार की रात को घर में एक 1 वर्षीय बच्चे के गर्दन पर चाकू लगाकर फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने 15 हजार नकदी समेत साढ़े 4 लाख की लूट को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी तनवीर पत्नी इमरान मकान के दूसरे तल पर कमरे में सोई थी। रात को 12 बजे के बाद कूलर लगे जगह से दो डकैत कमरे में घुस गए। वहां पर तनवीर अपने बच्चों के साथ सोई थी। बदमाशों के घुसते ही उसकी नींद खुल गयी। एक बदमाश ने उसके 12 वर्षीय पुत्र अयान के गर्दन पर चाकू लगाकर   तनवीर के पास रखी आलमारियों की चाभी मांग लिया। उसके बाद उन लोगों ने दोनों के लॉकर तोड़कर आलमारियों में रखा 15 हजार नगद तथा एक सोने का हार, दो कंगन, दो कान का झाला, नाक की कील सहित लाखों रुपये का गहना उठा ले गए। जब बदमाश जाने लगे तो नीचे से ऊपर आने वाली सीढ़ी के दरवाजे के ताले को बंद कर दिया। उसके बाद तनवीर को धमकी देते हुए भाग गए। घटना से घबराई महिला ने उनके जाने के बाद वह शोर मचाई। तब लोगों को पता चला। लोग ताला तोड़कर ऊपर गए। वहां कि स्थिति देखकर लोग हतप्रभ रह गये। देखते-देखते वहां गांव के लोग जमा हो गए। पीड़िता का पति सऊदी अरब में रहता है। सुबह ग्राम प्रधान मुजम्मिल ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। जानकारी होने पर हल्का इंचार्ज मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में लग गए। थाना प्रभारी घनानंद त्रिपाठी ने कहा कि सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network Ad
Ad


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें