#JaunpurNews : गौ आश्रय केंद्रों पर घास उगाने का दिया निर्देश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ओपी श्रीवास्तव द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र मैनुद्दीनपुर बक्शा और अस्थाई गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्शा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गौशाला में साफ-सफाई अच्छी पाई गई। उन्होंने गोवंशों को गुड़ एवं केला खिलाया। गौशाला परिसर में छितवन, आंवला एवं गोल्ड मोहर के पेड़ लगाए गए। गौशाला में एक गोवंश बीमार था, जिसका उपचार संबंधित पशु चिकित्साधिकारी द्वारा नियमित रूप से इलाज किया जा रहा है, शेष सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। गौशाला में कुल 204 गोवंश संरक्षित हैं। भूसा, चुन्नी, चोकर तथा हरा चारा (चरी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला।
अस्थाई गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा के निरीक्षण में 126 गोवंश संरक्षित मिले, सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए, भूसा लगभग 28 कुंतल, 22 बोरी चुन्नी तथा हरा चारा के रूप में नेपियर घास 3 बिस्वा में लगी है। 10 से 12 बिस्वा में नेपियर घास लगाने हेतु खेत जोता गया है उसे तत्काल कल तक लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News