#JaunpurNews : थाना परिसर के समीप छात्र की छात्रों ने की पिटाई | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदवक के एक छात्र को थाना परिसर के समीप आधा दर्जन की संख्या में साथ पढ़ने वाले छात्रों ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान छात्र पीटता रहा छात्रों का बड़ा समूह व आसपास लोग तमाशबीन बने रहे कोई बीच बचाव करने नहीं आया। इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्रा छुट्टी होने के बाद अपने अपने घरों को जा रहे थे। छात्रों का एक समूह जिनकी संख्या आधा दर्जन रही होंगी थाना परिसर के पास प्राथमिक विद्यालय के सामने आगे जाकर एक छात्र को पकड़ कर पिटाई करने लगते हैं।पिटाई के दौरान कहते सुने गए कि वह हमारी है तुम्हारी नहीं। छात्रों का समूह जब छात्र की पिटाई कर रहे थे तो जहां छात्रों का एक बड़ा समहू तमाशा देख रहा था वहीं आसपास जिम्मेदार लोग भी थे लेकिन कोई छात्र को बचाने नहीं आया सब तमाशबीन बने रहे। जमकर पिटाई करने के बाद जहां छात्रों का समूह चला गया वहीं डरा सहमा घायल छात्र भी घर चला गया।


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें