#JaunpurNews : केराकत बुलेटिन, एक क्लिक में पढ़ी केराकत की महत्वपूर्ण खबरें| #NayaSaveraNetwork
#JaunpurNews : केराकत में चोरों का आतंक | #NayaSaveraNetwork
- चोरों ने एक रात में 3 पम्पिंग सेट समेत चाय की गुमटी पर किया हाथ साफ
- नगदी समेत हजारों के माल को किये पार, जांच ने जुटी पुलिस
विनोद कुमार @ नया सवेरा
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत तरियारी गाँव बीती रात चोरों के आतंक से दहल उठा। चोरों ने एक ही रात में खेत में लगे 3 पंपिंग सेट समेत चाय की गुमटी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।
गौरतलब है कि कृषि कार्य हेतु खेत में लगभग दो सौ मीटर के अंदर 3 पंपिग सेट लगा हुआ था। परमानंदपुर गांव निवासी राम अवध बाबा, अमरदेव पुत्र स्व. हीरा लाल व प्रदीप पुत्र स्व. हरि लाल रोज की भांति धान की सिंचाई कर अपने घर चले गये। बीती रात चोरों ने तीनों पंपिंग सेट का दरवाजा तोड़ स्टेपलाइजर, 20 किलो प्लास्टिक की पाइप, 10 मीटर केबल लेकर चंपत हो गए। रोज की भांति सुबह टहलने व शौच के लिए सिवान की तरफ जा रहे लोगों की निगाह जब टूटे हुए ताले पर पड़ी तो चोरी होने का आदेश हुआ जिसके बाद पास जाकर देखा गया तो पंपिंग सेट का दरवाजा खुला है और उसमें लगा सामान सब गायब है।
देखते ही देखते खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। एक-एक कर सभी ने अपने पंपिंग सेट पर जाकर देखा तो अंदर से समान गायब देख पैरों तले से जमीन खिसक गई। हर कोई चोरी की घटना की बात कर ही रहा था कि जानकारी मिली कि जिउत यादव की चाय व पान के गुमटी में भी चोरों ने खंगाला है। जीउत यादव ने कहा कि गुमटी का ताला तोड़ गुमटी में रखा गुटखा पान व नगदी लगभग 4 सौ रुपये गायब है। भुक्तभोगी ने बताया कि लगभग 5 महीने पूर्व में भी गुमटी में चोरी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।
#JaunpurNews : पानी की टंकी पर चढ़ी महिला को समझा-बुझाकर उतारा गया | #NayaSaveraNetwork
विनोद कुमार @ नया सवेरा
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित नार्मल मैदान के सामने बने रैन बसेरा के अंदर बनी पानी टंकी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशे धुत में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। हालांकि समझा-बुझाकर परिजन महिला को नीचे उतारा। गौरतलब है कि माया देवी पत्नी कल्लू डोम निवासी नॉर्मल मैदान के सामने परिवार के साथ रहकर जीवन यापन करती है। रविवार को किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई जिसके बाद महिला नशे में धुत होकर पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गई। जैसे ही चढ़ने की खबर परिजनों को हुई तो परिवार के लोग दौड़कर पानी टंकी पर चढ़ गए और काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर महिला को पानी के टंकी से नीचे उतरवाया गया।
#JaunpurNews : नदी में महिला का तैरता शव मिलने से मचा हड़कम्प | #NayaSaveraNetwork
विनोद कुमार @ नया सवेरा
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव के समीप गोमती नदी घाट पर रविवार की दोपहर अज्ञात वृद्ध महिला का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध महिला का शव नदी के किनारे तैरता हुआ नजर आया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 ऐंबुलेंस की सहायता से वृद्ध महिला को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई। अथक प्रयास के बाद जब महिला की पहचान नहीं हो सकी तो सामुदायिक केंद्र पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया पुलिस शव को कब्जे लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मृतक महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News





































%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)

