#JaunpurNews : खबरों की प्रमाणिकता पर ध्यान दें पत्रकार : जगदीश नारायण राय | #NayaSaveraNetwork
- शिराज-ए-हिन्द डॉट कॉम के स्थापना दिवस पर हुई संगोष्ठी
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से खबर त्वरित गति से जनता तक पहुंच रही है लेकिन वेब पोर्टल के पत्रकारों को खबरों की प्रमाणिकता पर विशेष ध्यान देना होगा। क्योंकि जरा सी गलती से समाज पर उसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यह बातें जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने कही। वह रविवार को नगर के जनक कुमारी इंटर कॉलेज के हाल में शिराज ए हिन्द डॉट काम के स्थापना दिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह व सामाजिक परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया के योगदान विषय पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले 10 लोगों का सम्मान किया गया।
डॉ. मनोज मिश्रा ने विषय पर साझा की विस्तृत जानकारी
विशिष्ट अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता, उपयोगिता और दुष्प्रभाव पर विस्तृत जानकारी साझा की।
पत्रकारों का ध्यान रखे सरकार : राजबहादुर
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि पत्रकार दिन रात मेहनत करके खबरों को हम लोगों तक पहुंचाते हैं, ऐसे में सरकार और समाज को पत्रकारों का भी ध्यान रखना चाहिए।
पत्रकारों को मिले सम्मान जनक मानदेय : विक्की
कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय विक्की ने पत्रकारों के दर्द को बखूबी पेश करते हुए कहा कि पत्रकार समाज के लिए हमेशा कलम के माध्यम लड़ाई लड़ता है, इसके बाद भी इज्जत से नवाजा नहीं जाता है। उन्होंने विधायक जगदीश राय से अनुरोध किया कि आप पत्रकारों के हित के लिए सरकार से एक सम्मान जनक मानदेय दिलाने के लिए अनुरोध किया।
पूर्व कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का किया स्वागत
नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टण्डन, गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर प्रो. डॉ. राकेश कुमार यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रमेश सिंह, टीडीपीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जनक कुमारी इण्टर कालेज के प्रिंसिपल जंगबहादुर सिंह, सपा नेता विकास यादव, पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरूआत गुगल गर्ल वैष्णवी श्रीवास्तव ने सरस्वती बंदना से किया तथा काव्यपाठ प्राथमिक शिक्षक राकेश सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत शिराज ए हिन्द डॉट काम के संरक्षक पूर्व कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव ने किया।
इन हस्तियों को मिला सम्मान
- समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संजय सेठ जेब्रा, बिट्टू किन्नर, इं. कृष्णकुमार जायसवाल, अनुज विक्रम सिंह
- शिक्षा के क्षेत्र से नूपुर श्रीवास्तव, राकेश सिंह
- पत्रकारिता के क्षेत्र से वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे, कैलाश सिंह और प्रमोद जायसवाल को अतिथियों ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान संस्था के डारेक्टर आलोक श्रीवास्तव व सम्पादक राजेश श्रीवास्तव ने किया।
सलमान शेख ने किया कार्यक्रम का संचालन
इस मौके पर शिक्षक नेता सुधाकर सिंह, उवर्शी सिंह, समाजसेवी अनिल गुप्ता, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, यूटा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, आयरमानिस ढाबा के बेलाल अहमद समेत भारी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


































%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)

