#JaunpurNews : 78 वर्षों से ग्राहकों का विश्वास गहना कोठी की सबसे बड़ी पूंजी : विनीत सेठ | #NayaSaveraNetwork
- गहना कोठी के वार्षिक लकी ड्रा में विनीत की खुली किस्मत, मिली स्कार्पियो
- नद्दी रामपुर के योगेंद्र सिंह को द्वितीय पुरस्कार में मिली रायल इन्फील्ड
- समृद्धि तिवारी, विनोद भारती को तृतीय पुरस्कार में मिली बाइक
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पूर्वांचल की सबसे विश्वसनीय ज्वेलरी शोरूम गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ भव्य लकी ड्रा का आयोजन रविवार को राजमहल में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू, विनीत सेठ, विशाल सेठ व विपिन सेठ ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
श्री टंडन ने कहा कि गहना कोठी ग्राहकों के प्रति विश्वसनीयता का प्रतीक हैं। इस शोरूम में मध्यम वर्गीय व्यक्तियों के जेब का ख्याल रखते हुए आकर्षक डिजाइनों की ज्वेलरी उपलब्ध रहती है।
फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू, अधिष्ठाता विनीत सेठ ने कहा कि हमने फर्म की शुरूआत कोतवाली चौराहा स्थित शोरूम से किया था। हम चारों भाईयों ने अपनी मेहनत और कर्मचारियों के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है। 78 वर्षों से हनुमान मंदिर के सामने एवं सद्भावना पुल पर शोरूम के माध्यम से जनपद सहित पूरे पूर्वांचल के लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं। हमारे प्रतिष्ठान में सोने के हालमार्क ज्वेलरी रत्न व उपरत्न का विशाल संग्रह है।
लकी ड्रा के विजेताओं में प्रथम पुरस्कार स्कार्पियो एन विनीत मिश्रा बाकी सिकरारा, द्वितीय पुरस्कार रायल इन्फील्ड योगेन्द्र सिंह नद्दी रामपुर, तृतीय पुरस्कार दो बाइक समृद्धि तिवारी, विनोद भारती, चतुर्थ पुरस्कार दो स्कूटी अजीत यादव चांदपुर, अहमद सिपाह, पांचवां पुरस्कार 5 वाशिंग मशीन, छठवां पुरस्कार 50 मिक्सर सातवों पुरस्कार 50 इंडक्शन चूल्हा विजेताओं को दिया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत आयुष सेठ, हार्दिक सेठ, उज्जवल सेठ, वेदांश सेठ एवं ओम सेठ तथा संचालन हर्षित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अंशू सेठ, हेमन्त सेठ, हरि सेठ, बालमुकुन्द सेठ, अजीत सेठ, सोमेश्वर केसरवानी, धीरेन्द्र अस्थाना, कुशल जायसवाल, सन्तोष मौर्या, हरिहरनाथ शुक्ला, श्वेता शुक्ला, रंजना विश्वकर्मा, अवर्तिका कुशवाहा, रोहित जायसवाल सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
पूरा कार्यक्रम का Live Coverage यहां देखें
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)