BREAKING

#JaunpurNews : धुआंधार कट रही लाइट, राज्यमंत्री से मिले व्यापारी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर द्वारा शहर में बिजली, सड़क एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सहित तमाम समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उनके निराकरण को लेकर जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अगुवाई में प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव को उनके कार्यालय पर पत्रक दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है जिससे आम जनमानस त्रस्त हो चुका है। इसकी वजह से तमाम मोहल्ले में पानी की भी समस्याएं आ रही हैं। 


इसी क्रम में पूरे शहर में सीवर पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है जिससे कुछ सड़कें और नालियां अभी तक खराब और जर्जर पड़ी हैं, इस बारिश में सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। शहर में साफ-सफाई और नालियां जाम पड़ी हुई हैं। आने वाले दिनों में यही बारिश का पानी हर जगह जमा होगा जिसके चलते मलेरिया, डेंगू जैसी तमाम बीमारियां जन्म लेंगी।


इसी क्रम में गौराबादशाहपुर इकाई के अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं महामंत्री धर्मेन्द्र जायसवाल ने रोडवेज बसों के आवागमन एवं ठहराव की व्यवस्था को लेकर मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि बसें बाजार में न जाकर बाईपास से ही निकल जाती हैं जिससे स्थानीय बाजारवासियों को यात्रा करने में काफी दिक्कत हो रही है। इस विषय को तत्काल संज्ञान में लेने की आवश्यकता है। सभी समस्याओं को मंत्री जी ने सुनते हुये कहा कि मैं आश्वस्त करता हूं कि सभी समस्याओं का बिन्दुवार निवारण किया जाएगा।


इसी क्रम में उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बैठक करके समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उनका समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, नगर संरक्षक राजदेव यादव, युवा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, धीरज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मो. दानिश, संजय जायसवाल, विजय केडिया, अजीत सोनकर, मो. बिस्मिल्लाह, सनी साहू, दीपक केडिया, अजीत सोनकर, सर्वेश अग्रहरि, पप्पू चौरसिया, संतोष अग्रहरि, राजेंद्र स्वर्णकार, दिलीप साहू, राकेश जायसवाल, हसन अब्बास सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।


#JaunpurNews : धुआंधार कट रही लाइट, राज्यमंत्री से मिले व्यापारी | #NayaSaveraNetwork




नया सबेरा का चैनल JOIN करें