Banda Bulletin : बांदा की ताजा खबर | #NayaSaveraNetwork
Banda News : कथक की विविध मुद्राओं से सावन का किया गया स्वागत
रूपा गोयल
बांदा। महिला हार्पर क्लब एवं गुरुकुल कथक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सावन उत्सव का भव्य आयोजन हार्पर क्लब में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरुणा वशिष्ठ सिविल जज सीनियर, बिन्नी बालियान सिविल जज जूनियर, मजिस्ट्रेट भावना केला, डॉ. शबाना रफीक ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरुकुल डायरेक्टर अनुपमा त्रिपाठी की शिष्याओं ने मुख्य अतिथि एवं महिला हार्पर की उपाध्यक्ष आराधना शर्मा, ज्योतस्ना पुरवार, सीमा सिंह, मंजूर ओमर को बैच अलंकृत करते हुये पुष्प गुच्छ भेंट करके अभिवादन किया। सर्वप्रथम कथक नृत्य शैली द्वारा भगवान् शिव की स्तुति, उसके पश्चात बरसे बदरिया सावन की (ठुमरी), में झूम उठी महिलायें, मधुराष्टकम, कथक नृत्य एवं कैसे खेलन जैबु सावन म कजरिया (कजरी लोक नृत्य) की शानदार प्रस्तुति गुरुकुल कथक केंद्र द्वारा दी गई। सावन उत्सव में रैंप वाक, सावन क्वीन कानटेस्ट, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता हुईं जिसमें महिला हार्पर की सभी महिला सदस्यों ने प्रतिभाग किया और विजेता बनी। वरुणा वशिष्ट सिविल जज सीनियर द्वारा गुरुकुल कथक केंद्र की डायरेक्टर अनुपमा त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। आराधना शर्मा, सीमा सिंह, मंजूर ओमर, गीता सिंह ने केन्द्र के सभी कलाकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
Banda News : मतगणना का कार्य पूर्ण निष्पक्षता के साथ सावधानीपूर्वक किया जाय: डीएम
- डीएम की अध्यक्षता में उपचुनाव के मतगणना कार्मिकों का हुआ प्रशिक्षण
बांदा। जिला मजिस्ट्रेट नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में विकास सभागार में पंचायत उप निर्वाचन, 2024 के मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। उन्होंने मतगणना कार्यक्रम को निर्देशित किया कि मतगणना का कार्य पूर्ण निष्पक्षता के साथ सावधानीपूर्वक किया जाए। मतगणना से संबंधित निर्वाचन आयोग के निर्देशों को समझ कर उसी केअनुरूप कार्य को संपन्न करें। मतगणना से पूर्व मतपेटिका की सील को सभी को अवश्य दिखा दें। उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना के समय कोई भी मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएंगे। मतगणना 8 अगस्त को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। सभी कार्मिक अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित हों। मतगणना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी, वि./रा. राजेश कुमार ने मतगणना से संबंधित समस्त कार्य के संबंध में विस्तार से जानकारी कार्मिकों को प्रदान की। मतगणना में ग्राम प्रधानों की मतपेटिका को खोलकर 50-50 की गड्डियां बनाई जायेंगी। जिन मतदेय स्थल में जिला पंचायत सदस्य वार्ड का निर्वाचन हुआ है तो ऐसे मतदेय स्थल की मत पेटी में प्राप्त मतपत्रों को उलटकर उनके पीछे अंकित सुभेदक सील में वार्डों के क्रमांक देखकर छंटनी कर ली जाए। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मनोज श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण सहायक एवं मतगणना परिषद को उपस्थित रहे।
Banda News : आरएसएस कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी आयोजित
बांदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर रविवार को महत्वपूर्ण गोष्ठी हुई जहां प्रांतीय प्रचारक अजय जी ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पशु—पक्षी संरक्षण, तथा उर्जा संरक्षण पर गहनता से प्रकाश डाला। आयोजन में विभाग प्रचारक मनोज जी एवं जिला प्रचारक अनुराग जी भी उपस्थित रहे। आयोजन में जल पुरुष पद्म विभूषण उमाशंकर पांडेय, पर्यावरण प्रेमी राममोहन गुप्ता, अवधेश सिंह आदि स्वयंसेवक बंधुओं ने अपने अनुभव व्यक्त किया। बैठक के पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Banda News : ब्राइडल कम्पटीशन में नेहा कश्यप ने जीता विनर का खिताब
- फेमस टीवी ऐक्ट्रेस पूजा गौर ने अवार्ड देकर किया सम्मानित
बांदा। नेहा कश्यप ने एक बार फिर बाँदा जिले का नाम रोशन किया कानपुर में स्थित कैलाश होटल में शो दीप इंटर टेनमेंट्स दीपक ने आयोजित किया जहां ब्राइडल कम्पटिशन में नेहा कश्यप और उनके मेकप आर्टिस्ट अमन को विनर का खिताब दिया गया। अलग—अलग शहर से बहुत से मॉडल और मेकप आर्टिस्ट ने भाग लिया था जिसमें नेहा कश्यप और उनके मेकप आर्टिस्ट को विनर का खिताब दिया। सिलेब्रिटी टीवी ऐक्ट्रेस पूजा गौर ने बाँदा जिले की नेहा कश्यप और उनके मेकप आर्टिस्ट अमन को अवार्ड देकर सम्मानित किया। विनर का खिताब जितने के बाद उनके मेकप आर्टिस्ट को पूजा गौर और दीपक जी ने पुरस्कार में टीवी और अवॉर्ड दिया।
नेहा को उन्नाव के प्रोफ़ेसनल मेकप आर्टिस्ट अमन द्वारा डिज़ाइनर लहँगा पहनकर स्टेज पर वॉक कराई गई। नेहा ने कश्यप स्टेज पर वॉक करके जलवे बिखेर दिया। उनकी वॉक की बहुत तारीफ़ की गई। उनके मेकप आर्टिस्ट अमन ने लहँगा खुद डिजाइन किया था। नेहा जब मंच पर आई तो पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। नेहा की मंच पर टीवी ऐक्ट्रेस पूजा गौर ने सहरना की। नेहा सेंट मेरी ज्योति नगर की रहने वाली है। वह एक फेमस मॉडल के साथ बहुत अछी ऐक्ट्रेस भी हैं। नेहा ने बताया कि उनकी न्यू मूवी वेल्कम टू मरघट बहुत जल्द सभी बुंदेलखंड के सिनिमा घर में देखने को मिलेंगी। नेहा ऐसे ही बाँदा का नाम सभी शहर में रोशन करती रहे, इंटेक उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
Banda News : मित्रता दिवस पर रोटी बैंक ने कपड़ा बांटा, ग्रामीणों को कानूनी अधिकार के प्रति किया जागरूक
बांदा। बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली की अध्यक्षता और मोहम्मद सलीम उपाध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव ग्राम कनवारा की उपस्थिति में शहर के ज़िम्मेदार जागरूक लोगों के सहयोग से ग्राम कनवारा के मजरा बरुअन डेरा के ग्रामीणों को कपड़ों, जूते, चप्पल, किताबें आदि का वितरण किया गया। साथ ही रेणुका गुप्ता महिला सदस्य बाँदा रोटी बैंक ने ग्राम कनवारा के मजरा बरुअन डेरा के ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों तथा बाढ़ से बचने के प्रति जागरूक किया। मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी बाँदा रोटी बैंक ने ग्रामीणों को बाढ़ से बचने के लिए जागरूक किया। उक्त सामान पाकर ग्रामीणों में खुशी दिखाई दी। ग्रामीणों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सुनील सक्सेना संगठन मंत्री, तरन्नुम फ़ात्मा महिला उपाध्यक्ष, इरफ़ान खान शाखा प्रमुख खाईंपार, शाहान अली, अलीमुददीन, रमाकान्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
Banda News : बीएसएस ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिये क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
बड़ोखर खुर्द, बांदा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक बीआरसी में बैठकर क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह शिक्षा व्यवस्था में आ रही रूकावटों को दूर करना चाहते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी शासन के नियमानुसार कार्य करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय के बाहर पत्रक चस्पा कर भी मिलने का समय निर्धारित कर रखा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के इस आदेश से कई शिक्षकों का कहना है कि अब कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी के बैठने से उनकी समस्याओं का समय से समाधान हो सकेगा। साथ ही छोटे-छोटे कार्यों के लिए उन्हें बीईओ के घर तक दौड़ लगाने पड़ती थी उसमें भी कमी आएगी। अभी तक खंड शिक्षा अधिकारी के आवास पर ही कार्यालय जैसा माहौल रहता रहा है। अब इस आदेश से कितना परिवर्तन होगा देखने वाली बात होगी।
Banda News : जीजा को लूटने वाला साला साथी संग गिरफ्तार
- पुलिस ने दो घण्टे में किया घटना का खुलासा
- घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस एवं लूट के पीली धातु के चेन बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण, निर्माण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना मटौन्ध पुलिस ने जीजा के साथ अवैध तमंचा के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले साले व उसके साथी को सूचना के 2 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस व लूट के पीली धातु के चेन बरामद किया गया है।
गौरतलब हो कि जनपद महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के रहने वाले रामजी पुत्र हरिवंश सिंह द्वारा थाना मटौन्ध पर सूचना दी कि कल सुबह मोहन पुरवा से जंगल जाने वाले रास्ते पर उसके साले रामजी पुत्र निरंजन सिंह द्वारा अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर तमंचा के बल पर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस सम्बन्ध में तत्काल थाना मटौन्ध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए सूचना के 2 घण्टे के भीतर घटना को अंजाम देने वाले उसके साले व उसके अन्य साथी को थाना मटौन्ध क्षेत्र के सेमरिया दाई मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस तथा लूट के पीली धातु के चेन बरामद हुआ है।
Banda News : धूमधाम से मनायी जायेगी रामस्वरूप की जयन्ती
- बैठक में स्वजातीय बंधुओं ने बनायी कार्यक्रम की रूप—रेखा
बांदा। महामना रामस्वरूप वर्मा की जयंती के कार्यक्रम की रूप—रेखा तैयार करने के लिए पटेल सेवा संस्थान जनपद बांदा में स्वजातीय पटेल बंधुओं की विशेष बैठक रविवार को हुई जहां सर्वप्रथम पटेल सेवा संस्थान महामंत्री विद्याभूषण सिंह पटेल ने प्रस्ताव रखा जिसमें लिटिल एंजल इंग्लिश स्कूल प्रबंधक उमा पटेल की पत्नी रीता सिंह के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद बैठक की अध्यक्षता पटेल उत्थान समिति बबेरू के अध्यक्ष महेंद्र पटेल (अहार) ने किया। बैठक में महामना रामस्वरूप वर्मा की 25 अगस्त स्थान बबेरू क्षेत्र में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर महेंद्र पटेल अहार, भैया लाल पटेल पल्हरी, विद्याभूषण सिंह पटेल बांदा, मुंगी लाल पटेल, विजय राम पटेल, कुलदीप भाई पटेल आदि मौजूद रहे।





