फिल्म स्त्री 2 फेम श्रद्धा कपूर को लेकर आई बड़ी खबर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्त्री 2 को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सुर्खियों में हैं। एक बार फिर पर्दे पर राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। ऐसे में दोनों स्टार्स मूवी का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ को लेकर एक खबर सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड राहुल मोदी से ब्रेकअप हो गया है।
अलग हुए श्रद्धा और राहुल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने राहुल मोदी से ब्रेकअप कर लिया है और उन्हें इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया है। एक्ट्रेस ने न सिर्फ राहुल को अनफॉलो किया, बल्कि उनकी बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और उनके कुत्ते के अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया।
जब श्रद्धा ने इशारों में किया था प्यार का इजहार
श्रद्धा कपूर ने कुछ महीनों पहले इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर करते हुए। इशारों ही इशारों में अपने प्यार को कुबूल किया था। श्रद्धा फोटो में आराम से बैड पर लेटी हुई थी। गले में पहने 'R' अक्षर के पेंडेंट को पूरा-पूरा फ्लॉन्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने पहली बार राहुल संग एक सेल्फी शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'दिल रख' ले नींद तो वापस कर दे यार।'
राहुल के साथ काम करने वाली थी एक्ट्रेस
बीते दिनों ये भी कहा जा रहा था कि श्रद्धा की एक फिल्म को लेकर राहुल से बातचीत चल रही है, जिसे राहुल खुद प्रोड्यूस करेंगे। इतना ही नहीं अगर सभी चीजें सही रहती हैं। तो श्रद्धा बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म से प्रोडक्शन में कदम रख सकती हैं, लेकिन अब इस कपल के अलग होने की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है।
अनंत और राधिका के फंक्शन में आए थे नजर
पहली बार मार्च में दोनों को एक साथ अनंत अंबानी और राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन में जाते हुए मुंबई और जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉर्ट किया था।


































%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)

