#PrayagrajNews: प्रयाग में अथर्वन फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। रविवार को अथर्वन फाउंडेशन के सदस्यों ने जवाहरलाल भार्गव विद्यालय मोहिद्दीनपुर, बरेठा, प्रयागराज के परिसर में वृक्षारोपण किया। संस्था के सदस्यों ने कुल 40 वृक्षों को रोपा। संस्था उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह व सचिव डा० कंचन मिश्रा के साथ ही सुरेश तिवारी, अंकित पाठक, आशा सिंह, मोहिता त्रिपाठी, नीलम एवं विद्यालय के शिक्षक -शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्यालय संचालक व संस्था के सदस्य डा० रश्मि भार्गव ने कहा कि, "पेड़ हमारे जीवन में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। वे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। पेड़ लगाना प्रकृति के प्रति हमारा कर्तव्य है। हमारे आसपास की हरियाली तनाव को कम करती है।" वही डा. समीर भार्गव ने वृक्षों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
uttar pradesh
Uttar Pradesh News