#VaranasiNews: निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल खत्म | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो गया। नगर निगम मुख्यालय स्थित कार्यकारिणी सभागार में लॉटरी पद्धति से इसका निर्धारण हुआ। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छह सदस्यों की पर्चियां निकालीं। जिसमें उपसभापति सुरेश चौरसिया, हारुन अंसारी, कुसुम पटेल, राजेश यादव, सिंधुलाल सोनकर, प्रमोद राय हैं। खाली पदों पर 29 जून को प्रस्तावित नगर निगम सदन की बैठक में नए सदस्य आम सहमति या चुनाव से तय किए जाएंगे।
जिनका कार्यकाल समाप्त हुआ है उनमें दो सपा और चार भाजपा के पार्षद हैं। इस प्रक्रिया के दौरान दो सदस्य प्रिंस राय खगोलन और गरिमा सिंह मौजूद नहीं थीं। अब अक्षयवर सिंह, श्याम आसरे मौर्य, सुरेश पटेल, मदन मोहन दुबे समेत छह सदस्यों का कार्यकाल बरकरार है। महापौर ने कहा कि एक साल तक कार्यकारिणी के संचालन में इन सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनहित के मुद्दों को उठाया जिसका लाभ शहरवासियों को मिला। लॉटरी निकालने से पूर्व अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार बाजपेयी ने कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्यों के नामों की पर्चियां डिब्बे में होने की पुष्टि की। बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य, सविता यादव आदि रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
