#VaranasiNews: ट्रेन के सामने कूदकर वृद्ध ने दी जान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सेवापुरी (वाराणसी)। कपसेठी थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी 67 वर्षीय त्रिभुवन सिंह ने पारिवारिक कलह से उबकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस को देर शाम घटना की सूचना मिली। त्रिभुवन सिंह के घर में अक्सर विवाद होता है। इससे उबकर उन्होंने गुरुवार को छककर शराब पी। इसके बाद डीगहर गांव के सामने पहुंचे। वाराणसी से भदोही की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस के आने के समय ट्रैक पर लेट गये। थोड़ी दूर मौजूद चरवाहे पहुंचे और खींचकर किनारे करते, तब तक ट्रेन आ गई। ट्रेन के धक्के से उछलकर किनारे आ गये। चरवाहों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन पहुंचे और अस्पताल ले गये, जहां उनकी मौत हो गई।
![]() |
| Ad |
| ||
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi

%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)