#LucknowNews: सफेद ड्रेस में संघ के पदाधिकारी लेंगे शपथ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। परिवहन निगम के श्रमिक समाज कल्याण संघ की ओर से शनिवार को कैसरबाग स्थित अवध बस डिपो में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इसमें नामित पदाधिकारियों और सदस्यों को सफेद ड्रेस पहनकर आना अनिवार्य रहेगा। संघ के प्रांतीय महामंत्री बनारसी राम ने बताया कि संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री निर्विरोध चुने गए थे। इन सदस्यों को संघ के संविधान के अनुसार शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद प्रदेश भर से आए सदस्यों और कार्यकारिणी के साथ संघ की ओर से बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।


*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें