#JaunpurNews : पेट्रोल पंपों पर वितरित किया गया नि:शुल्क पौधा | #NayaSaveraNetwork
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन की पहल
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। IOCL कंपनी के तत्वाधान में कंपनी के रिटेल सेल्स मैनेजर मुकेश कुमार, अजय कुमार सिंह प्रो. प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित करने हेतु लोगों में फर्म प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर और प्रभा फीलिंग स्टेशन वाजिदपुर तथा चंद्रमणि एंड सन्स सिपाह के साथ कई अन्य पेट्रोल पंपों पर निशुल्क पौधों का वितरण किया गया। साथ ही जनता को इस दिशा में जागरूक भी किया गया।
पौधरोपण कर बने पुण्य के भागीदारी : मुकेश
इस मौके पर रिटेल सेल्स मैनेजर IOCL जौनपुर मुकेश कुमार ने कहा कि सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पौधरोपण करना न सिर्फ पर्यावरण की सुरक्षा है बल्कि आप पुण्य करने के भी भागीदार बन रहे हैं। एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष का रूप देना 100 पुण्य पाने के समान है।
पौधरोपण एक महान कार्य : अजय कुमार सिंह
अजय कुमार सिंह द्वारा बताया गया हर व्यक्ति की जिम्मेदारी देश व विश्वहित में बनती है कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें, पौधरोपण कार्य एक महान कार्य है। पौधारोपण करने के साथ ही हरियाली की कमी को दूर किया जा सकता है हम कई उत्पादों और सेवाओं के लिए पेड़ों पर निर्भर हैं खासकर उनके द्वारा छोड़ी जाने वाली शुद्ध हवा के लिए पेड़ हमारे स्थिति की तंत्र की संतुलन को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर मुकेश कुमार, अजय कुमार सिंह व दिवाकर पाठक द्वारा लोगों में 500 से अधिक फलदार व अन्य पौधों का वितरण किया गया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News