नया सवेरा नेटवर्कसुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के रंगवा गांव में सोमवार की शाम पानी की टंकी में डूबने से एक 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बताते हैं कि 4 वर्षीय शिवा पुत्र राहुल तिवारी सोमवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते घर के बाहर बनी सीमेंट की टंकी में गिर गया जिसमें पानी भरा था। टंकी की ऊंचाई करीब 4 फीट थी। परिजनों ने काफी देर तक मासूम को ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिला। किसी ने पानी की टंकी के पास उसकी चप्पल देखा तो टंकी में देखा। मासूम टंकी में गिरा मिला। परिजनों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज लाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 |
Ad |
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg) | Ad
|
|
|
 |
Advt.
|