नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को मुंबई से एक महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के घर पहुंच कर उसने जमकर बवाल मचाया। प्रेमिका को देख कर प्रेमी घर छोड़ कर भाग गया। उक्त गांव निवासी 26 वर्षीय युवक अपने मां-बाप व भाई-बहनों के साथ मुंबई में रहता है। वहां उसका दो वर्षों से एक मड़ियाहूं की रहने वाली स्वजातीय लड़की से प्रेम संबंध हो गया। पहले तो दोनों परिवार के लोग शादी करवाने की सहमति बना लिए थे लेकिन दो महीने से युवक का परिवार गांव आ गया। युवती को शंका हुई कि शायद युवक की अन्यत्र शादी की बातचीत चल रही है। यह जानकारी होने पर युवती सोमवार को मड़ियाहूं अपने घर आ गई। वहां से मंगलवार की सुबह अपने भाई के साथ प्रेमी के घर आकर जमकर बवाल किया। काफी देर तक चले बवाल के बाद प्रेमी के परिजन तथा अगल-बगल के लोगों के द्वारा युवक से ही शादी का आश्वासन दिया उसके बाद युवती शांत हुई। फिलहाल वह प्रेमी के आने के इंतजार में बैठी है। उधर प्रेमी भागा हुआ है।
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg) | Ad
|
|
|
 |
Advt.
|
 |
Ad
|