#JaunpurNews : समाजवादी चिंतक अवध नरायन सिंह का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी प्रख्यात समाजवादी चिंतक अवध नरायन सिंह का प्रयागराज स्थित निजी आवास पर दोपहर में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे तथा कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री सिंह समता बालिका विद्यालय लोहियानगर के प्रबंधक भी थे। समाजवादी नेता राज नरायन जी के अनन्य सहयोगी रहे श्री सिंह जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में आपातकाल के विरुद्ध चलाए गए आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जनपद में 70 से 90 के दशक में पुलिस प्रशासन के जुल्म ज्यादती के खिलाफ समय समय चलाए गए आंदोलनों का नेतृत्व किया। लखनऊ में अध्ययन के दौरान छात्र संघ के अध्यक्ष रहे श्री सिंह छात्रों के हित में चलाए गए दर्जनों आंदोलन का नेतृत्व किया। उनके अनन्य सहयोगी रहे समाजवादी विचारक अरुण चौबे व मधुसूदन सिंह ने बताया कि 70 से 90 के दशक तक श्री सिंह में अन्याय व जुल्म के खिलाफ लड़ने का गजब का जुनून था। वकालत की प्रैक्टिस के दौरान भी गलत होने पर अधिकारियों से भीड़ जाते थे। वह नहीं चाहते थे कि किसी के खिलाफ जुल्म ज्यादती हो। उनके निधन का समाचार मिलते ही शुभचिंतक शोकाकुल हो गए। प्रयागराज से पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान श्रीकांत सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, चंद्र शेखर सिंह गुड्डू, पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम, अनिल सिंह, डॉ. नृपेंद्र सिंह, राम प्रकाश सिंह, रवींद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सिंह, पूर्व सदस्य महेंद्र प्रजापति सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
![]() |
| Ad |

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)