नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पयागपुर में शुक्रवार रात एक चाय की दुकान में आग लग गई। पीड़ित के तहरीर पुलिस जांच पडताल शुरू कर दी है। पयागपुर गांव के निवासी जीयालाल अपनी चाय नाश्ता की दुकान सिद्दीकपुर आईटीआई गेट के समीप खोल रखा है। हर रोज की तरह शुक्रवार रात जब दुकान बंद कर घर गया तो इसी दौरान अज्ञात कारण दुकान में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। सुबह जब वह दुकान खोलने गया तो दुकान को जला देखकर सन्न हो गया। जीयालाल ने थाने पर तहरीर देकर जांच पड़ताल की मांग की है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है।
 |
Ad |
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg) | Ad
|
|
|
 |
Advt.
|
0 टिप्पणियाँ