#HaryanaNews : चल रहे देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक अतिथि गृह में संचालित हो रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अतिथि गृह के संचालक और प्रबंधक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, उन्हें मुस्कान होटल और अतिथि गृह में देह व्यापार गिरोह चलाए जाने की सूचना मिली थी, जहां वे प्रत्येक ग्राहक से 500 से 700 रुपये वसूलते थे। पुलिस ने बताया कि देह व्यापार का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई और एक फर्जी ग्राहक को अतिथि गृह में भेजा था। उसने प्रबंधक अजय कुमार से बात की और सौदा तय किया। 


उसने बताया कि सौदा तय होने के बाद फर्जी ग्राहक एक लड़की के साथ कमरे में दाखिल हो गया और फिर उसने बाहर इंतजार कर रही पुलिस को बुलाया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने होटल पर छापा मारा और चार आरोपियों- अतिथि गृह के संचालक सोनू, प्रबंधक कुमार और उनके साथियों दिग्विजय और संतोष को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान असम, दिल्ली, नेपाल और पश्चिम बंगाल की रहने वाली सात महिलाओं को बचाया गया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच में शामिल होने के बाद सभी चार आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया। आगे की जांच जारी है।

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ