नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। ICSE और ISC का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है। बता दें कि 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 28 मार्च और 12वीं कक्षा की परीक्षा 12 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक हुआ था।
- रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक
ऐसे में स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे वह अपना रिजल्ट https://cisce.org/ या results.cisce.orgपर जाकर चेक कर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूआईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करना पड़ेगा।
- ये है पासिंग प्रतिशत
इस साल ICSE 10वीं में कुल 99.47 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यह संख्या 2.42 लाख है। वहीं ISC 12वीं का पासिंग प्रतिशत 98.19 फीसदी रहा है। यह संख्या 98.088 फीसदी है।
- ऐसे करें चेक
सबसे पहले स्टूडेंट CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
उसके बाद होमपेज पर आईसीएसई या आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
फिर आप यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड डालें।
आखिरी में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
- लड़कियों का रहा बेहतर प्रदर्शन
इस साल आईसीएसई में लड़कियों ने धमाल मचाया है। लड़कों के मुकाबले उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल कुल 99.31 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़के 99.65 फीसदी पास हुए हैं। इसी तरह, आईएससी 12वीं में भी लड़कियों ने ही कमाल किया है। उनका पासिंग प्रतिशत 98.92 फीसदी और लड़कों का 97.53 फीसदी पासिंग प्रतिशत है।
0 टिप्पणियाँ