#LucknowNews: अलीगंज थाने के पास दो मंजिला मकान में लगी आग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। अलीगंज थाने के पास रविवार रात खाना बनाते समय दो मंजिला मकान में आग लग गई। घर में छात्राएं किराए पर रहती हैं। आग देख हड़कंप मच गया। हालांकि अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से पहले लोगों ने आग बुझा ली। अलीगंज थाने के पास आरडी वर्मा का दो मंजिला मकान है। रविवार रात आठ बजे दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग की लपट देख हड़कंप मच गया। आग देख छात्राएं चीख पुकार मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। कुछ ही देर में लोगों ने आग पर काबू पा लिया। एफएसओ इन्दिरानगर शत्रुघ्न कुमार के मुताबिक आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News