#JaunpurNews : पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार आशुतोष | #NayaSaveraNetwork



24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। हिन्दूवादी नेता व पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की रात घर पहुंचा तो परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। शाहगंज क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चैहान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पूरी रात गांव में चक्रमण करते रहे। मंगलवार की सुबह घर से अंतिम यात्रा निकली। गांव के ही मुरदहवा पोखरा स्थित श्मशान पर उन्हें पंचतत्व में विलीन किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सार्थक श्रीवास्तव ने दी। शमशान घाट पर पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर के अलावा ग्राम प्रधान, बीडीसी समेत भारी संख्या में ग्रामीण के अलावा पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। फिलहाल घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। गांव से लेकर घटनास्थल तक से दर्जनभर लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
घटना के बाद क्षेत्र में लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार मुंह बांधे दो व्यक्ति जौनपुर की ओर भागते तो दिख रहे, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ही नदारत हो गए। मुंह बंधा होने के कारण उनकी पहचान होना मुश्किल हो रही है। फिलहाल पुलिस की 5 टीम, क्राइम ब्रांच, एसटीएफ की टीम तमाम पहलुओं पर जांच करने और हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ