#JaunpurNews : पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया भाजपा का समर्थन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आखिरकार भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर ही दिया। अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक अच्छी सरकार चल रही है। हम लोग भी भाजपा का समर्थन करेंगे। अपने गांव बनसफा के शेरवा गांव में अपने समर्थकों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने यह घोषणा की है।
अब आसान हो जाएगी भाजपा की राह?
पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह के मैदान में उतरने से भाजपा की सांसें ऊपर नीचे होने लगी थी। बसपा से प्रत्याशी बदलने के बाद श्रीकला धनंजय सिंह का चुनाव न लड़ना और अब धनंजय सिंह का भाजपा को समर्थन करना सत्ताधारी पार्टी को काफी राहत दे गया। अब सवाल यह उठता है कि क्या अब जनता की 'कृपा' भाजपा के प्रत्याशी पर बरसेगी या फिर कोई और ही बाजी मार ले जाएगा?
![]() |
Ad |
![]() |
AD |