नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले शादी में पिकअप चालक द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर दूर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी भागने में सहयोग देने वाले दूसरे युवक को पुलिस ने शनिवार की सुबह 5:30 बजे जमालापुर बरसठी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। रामपुर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो दिन पूर्व दमोदरा गांव में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ जमालापुर बरसठी तिराहे पर पहुंचने वाला है और वहां से बस पकड़कर कहीं भागने की फिराक में है। थानाध्यक्ष ने सूचना की जानकारी जमालापुर चौकी प्रभारी रामजी सैनी को दिया। इसके बाद चौकी प्रभारी ने अपने हमराह सिपाही आशीष कुमार सिंह एवं राजपति पाल को लेकर बरसठी तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों समेत वाहन चेकिंग करना शुरू किया। थोड़ी देर बाद ही दो संदिग्ध युवक दिखाई पड़े। पुलिस ने दोनों को रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों से जब नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम गौरव सिंह पुत्र अरविंद कुमार सिंह निवासी हथेरा थाना नेवढिया, प्रिंस कुमार गौतम पुत्र रमेश चन्द्र गौतम निवासी पुरेलला थाना नेवढिया जनपद जौनपुर बताया। जब चौकी प्रभारी ने दोनों के विषय में जानकारी किया तो रामपुर थाने में धारा मुकदमा दर्ज हुआ था और दोनों वांछित चल रहे थे। चौकी प्रभारी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालय भेजा दिया है। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg) |
Ad |
 |
Ad |
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg) | Ad
|
|
|