#HaryanaNews: फतेहाबाद में भीषण गर्मी से व्यक्ति की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद में गर्मी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का शव शहर के हंस मार्केट में पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां गर्मी से मौत होने की बात कही गयी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात शख्स हंस मार्केट क्षेत्र में घूमता फिरता था। उसे किसी शख्स द्वारा इलाज के लिये नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जहां से वह भाग गया था। बुधवार सुबह उसका शव हंस मार्केट में पड़ा मिला। उसके पास कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। इसी कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही। बताया गया है कि भीषण गर्मी के कारण उसकी मौत हुई है।