#ChhattisgarhNews : निर्माण के दौरान स्ट्रक्चर गिरने से तेरह मजदूर घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम चिखली में बुधवार को बाफना गोल्फ क्लब में पोर्च की ढलाई के दौरान स्ट्रक्चर गिरने से 13 मजदूर घायल हो गए। यह घटना शाम पांच बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार कमजोर सटरिंग की वजह से यह हादसा हुआ है। सभी मजदूर ढलाई कार्य में लगे थे। आठ मजदूर ढलाई के दौरान 27 फीट ऊंचे पोर्च के ऊपर मौजूद थे एवं चार मजदूर नीचे थे। ढलाई के दौरान स्ट्रक्चर अचानक गिर गया। इस हादसे में दो श्रमिकों को गंभीर चोट आई है। चार मजदूरों को जिला अस्पताल, चार मजदूरों को महिमा अस्पताल और पांच मजदूरों को साईं अस्पताल केलाबाड़ी दुर्ग में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों को बीएम शाह हॉस्पिटल में रेफर किया गया।


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)