#LucknowNews: किसान पथ से खड्ड में पलटा ट्रक, एक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। चिनहट स्थित किसान पथ से बुधवार दोपहर अनियंत्रित होकर ईंट लदा ट्रक खड्ड में पलट गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं ट्रक ड्राइवर चोटिल हो गया। पुलिस के मुताबिक बाराबंकी के हाशेमऊ स्थित राहुल ब्रिक्स फील्ड से ईंट लदा ट्रक गोमतीनगर के हाशेमऊ आ रहा था।
ट्रक प्रदीप चला रहा था। ट्रक पर लदी ईंट के ऊपर लोनी कटरा के रामखेलावन (47) बैठे थे। वहीं ट्रक के केबिन में दिलीप, संदीप और आनंद बैठे थे। रामखेलावन के भतीजे मनीराम ने बताया कि ट्रक बुधवार दोपहर दो बजे चिनहट के देवरिया गांव स्थित किसान पथ ढाल पर पहुंचा था। इस बीच ट्रक अनियंत्रित होकर किसान पथ से खड्ड में पलट गया।
रामेखलावन ईंट के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ड्राइवर प्रदीप के हाथ और पैर में चोट आई है। वहीं दिलीप, संदीप और आनंद बाल-बाल बच गए। साथियों ने दोनों को लोहिया अस्पताल भेजवाया। जहां राम खेलावन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रदीप का इलाज चल रहा है। रामखेलावन की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)

