#LucknowNews: बूथ अध्यक्षों के त्याग से बनी बीजेपी सरकार: डॉ राजेश्वर सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र व सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन गुरुवार को लखनऊ पब्लिक स्कूल, आशियाना में आयोजित हुआ। इस मौके पर सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी के महत्वपूर्ण पदाधिकारी हैं। बूथ अध्यक्ष के समर्पण ने प्रधानमंत्री मोदी के सपने को आकार दिया है।
आपके समर्पण के कारण मुख्यमंत्री योगी के सुशासन को दूसरी बार जनता ने स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपा के 12 लाख बूथ अध्यक्षों के तप-त्याग के कारण 17 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। बूथ अध्यक्षों के समर्पण के कारण देश को सशक्त सरकार मिली, देश सुरक्षित हाथ में है।
सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर, प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रियंबक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी, लोकसभा प्रभारी सूर्य नारायण तिवारी, अरुण सिंह गप्पू, विवेक दीक्षित समेत बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |