#VaranasiNews: नगर निगम ने जब्त किया सात कुंतल प्लास्टिक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने नई सड़क से सात कुंतल प्लास्टिक थैले जब्त किए हैं। गुरुवार को छापा मारकर निगम की टीम ने प्लास्टिक थैले पकड़े और चार व्यवसायियों पर 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया। दिन में करीब दो बजे नई सड़क क्षेत्र में निगम और प्रवर्तन दल की टीम अचानक पहुंची। नई सड़क-औरंगाबाद मार्ग पर एक कटरे में टीम ने कार्रवाई की। जैसे ही छापेमारी की सूचना मिली आसपास के अन्य कैरीबैग विक्रेताओं ने शटर गिरा दिये।
जोनल अधिकारी संजय तिवारी ने कैरीबैग विक्रेताओं को फिर से प्लास्टिक थैले बेचने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इससे पहले नगर निगम प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दोनों तरफ सड़क घेरकर खड़े फेरी पटरी व्यवसायियों को हटाया गया। एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने अस्थायी दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप मिश्रा, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव आदि रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
