भदोही: सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में युवक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भदोही। जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने रविवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में भदोही जनपद के खेमापुर निवासी रोहित पांडेय को गिरफ्तारी कर लिया गया है। बताया जाता है कि रोहित की गिरफ्तारी से ग्रामीण स्तब्ध हैं। साधारण परिवार का रोहित दो भाई एक बहन में बड़ा लड़का है। वह पढ़ाई के बाद दो साल पहले अहमदाबाद के ट्रांसपोर्ट में बुकिंग क्लर्क की नौकरी कर रहा था। पिता विजय नाथ दिल्ली में गार्ड की नौकरी करते हैं।