सोशल मीडिया पर सपा का फेक पत्र वायरल, घनघनाने लगा सपाइयों का फोन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है समाजवादी पार्टी की तरफ से जौनपुर लोकसभा सीट से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही मछलीशहर लोकसभा सीट से वहां की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। लिस्ट में पीलीभीत से वरूण गांधी का भी नाम लिखा गया है।
वायरल हो रहे इस लिस्ट में ऊपर समाजवादी पार्टी का लोगो है। उसके बाद लिखा है कि होगा पीडीए के नाम-अबकी एकजुट मतदान, लोकसभा चुनाव 2024 - सपा प्रत्याशी जौनपुर (73) - श्रीकला सिंह, मछलीशहर (74) रागिनी सोनकर, पीलीभीत (80) वरूण गांधी। नीचे किसी का हस्ताक्षर है और 15 मार्च 2024 की तारीख अंकित है।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ भी लिस्ट के अंत में लिखा गया है। यह लिस्ट वायरल होते ही लोग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी और प्रमुख पदों पर बैठे लोगों से फोन करके पूछने लगे कि क्या धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। क्या रागिनी सोनकर मछलीशहर से चुनाव लड़ेंगी? क्या वरूण गांधी भी सपा में आ गए हैं?
फिलहाल सपा की ओर से बताया गया कि यह लिस्ट फेक है। किसी ने फेक लिस्ट बनाकर वायरल कर दी है। समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से 17 मार्च 2024 को 12 बजकर 50 मिनट पर ट्वीट किया गया कि कृपया सावधान रहें! समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची पार्टी पेज पर ही प्रेषित की जाती है, जो सूची पार्टी के एक्स और फेसबुक पेज पर है वही अधिकृत है अन्य सभी सूचियां फर्जी हैं।
![]() |
Advt. |