जौनपुर : होली के त्योहार के मद्देनजर एसपी ने किया खेतासराय का निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। रमजान, आगामी त्योहार होली व चुनाव को देखते हुए एसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने शुक्रवार को नगर पंचायत खेतासराय में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने इस दौरान होलिका दहन का स्थान देखा और सुरक्षा का जायज़ा लिया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सहयोग के लिए कहा। फ्लैग मार्च में सर्किल के 2 थाने की पुलिस शामिल रही। इनके नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी शाहगंज व सर्किल के खुटहन, सरायख्वाजा पुलिस टीम खेतासराय चौराहे से निकलकर दुर्गा मंदिर समीप स्थित होलिका दहन स्थान का जायजा लिया। इसके पश्चात पुरानी बाजार रोड होते हुए आदर्श कन्या इंटर कालेज पहुंचे। वहां से मुख्य मार्ग होते हुए चौराहा पहुंचे। इस दौरान आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए कहा। टीम में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक खेतासराय दीपेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक खुटहन सकलदीप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, पूर्व सभासद बृजेश पाण्डेय, रूपेश गुप्ता, अनिल प्रजापति समेत आदि लोग मौजूद रहे।
![]() |
Ad |