जौनपुर : डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने वृद्ध महिला के घुटने का किया प्रत्यारोपण | #NayaSaveraNetwork
- ऑपरेशन के 2 घंटे बाद ही मंजू सिंह अपने पैरों से चलने लगीं
- 10 साल से घुटने के दर्द से कराह रही थी वृद्ध महिला
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के सिपाह स्थित पूर्वांचल अस्पताल के संचालक हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एक वृद्ध महिला का घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया। महिला आपॅरेशन के 2 घंटे बाद ही अपने पैरों से चलने लगी। बताते चलें कि सिकरारा ब्लॉक के सुरूआरपट्टी गांव निवासी मंजू सिंह 66 वर्ष लगभग 10 साल से दोनों घुटनों के दर्द से कराह रही थीं। उनके पुत्र ने पूर्वांचल हॉस्पिटल में अपनी मां का घुटने का प्रत्यारोपण करने के लिए भर्ती कराया। डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने अस्पताल में उक्त वृद्ध महिला का घुटने का सफल प्रत्यारोपण कर उनको राहत पहुंचाया।
मंजू सिंह ने बताया कि दोनों घुटनों के दर्द के चलते वह लगभग 10 साल से परेशान थी और चल नहीं पा रही थी। डॉक्टर ने मेरे घुटने का ऐसा प्रत्यारोपण किया कि मुझे काफी राहत मिली और मैं अपने पैरों से ऑपरेशन के दो घंटे बाद ही चल रहीं हूं। मंजू सिंह ने डॉक्टर को आशिर्वाद दिया। इस सफल प्रत्यारोपण से खुश उनके पुत्र ने कहा कि अब पूर्वांचल हॉस्पिटल में ही अपनी मां के दूसरे घुटने का प्रत्यारोपण कराऊंगा, क्योंकि बाहर में इस तरह के घुटने का प्रत्यारोपण कराने में लगभग 5 से 6 लाख रुपए खर्च हो जा रहे हैं, लेकिन डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कम खर्च में मेरे मां के घुटने का प्रत्यारोपण कर हमारे परिवार को काफी राहत पहुंचाया है।
![]() |
Advt. |