#JaunpurNews : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ-सेवारत और संघ-ठकुराइ गुट का हुआ संविलियन | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ-सेवारत और संघ-ठकुराइ गुट का हुआ संविलियन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ की राजनीति में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय, जिसके तहत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने विधान परिषद चुनाव के समय किये गए वादे के अनुसार सेवानिवृत्त होने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के पद का त्याग करते हुए प्रदेश में शिक्षक हितों के लिए वास्तविक संघर्ष करने वाले एवं सेवारत संगठन के विचारों से मेल खाते हुए संगठन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के साथ संविलियन किया गया। 

रमेश सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ठकुराई गुट शिक्षकों के हितों का संरक्षण करेगा और जिस विचारधारा को सेवारत संगठन आगे लेकर चला था उसे यह सम्मलित संगठन उस विचारधारा को पोषित करेगा।उक्त सम्मिलन में जनपद जौनपुर की कार्यकारिणी के साथ ही आजमगढ़ जनपद की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष बालकृष्ण दुबे एवम जिलामंत्री साकेत चतुर्वेदी के साथ प्रदेशीय मंत्री शैलेश राय के साथ उपस्थित रहे। प्रयागराज से ठकुराई गुट के प्रदेशीय महामंत्री लालमणि द्विवेदी के साथ जिला अध्यक्ष- सुनील कुमार शुक्ल, जिला मंत्री विनोद सिंह, उपाध्यक्ष रामविनय सिंह उपस्थित रहें। 

जनपद जौनपुर की पूरी कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष तेरस यादव,कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ अतुल सिह, जिलामंत्री- ठाकुर प्रसाद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अरविंद सिंह, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, इंद्रपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, के साथ सैकड़ो शिक्षक साथी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने रमेश सिंह, लालमणि द्विवेदी एवम प्रदेशीय मंत्री शैलेश राय जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवम संगठन की रीतियों और नीतियों से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम को प्रदेशीय कोषाध्यक्ष डॉ प्रमोद श्रीवास्तव एवं मण्डलीय मंत्री सरोज सिंह ने सम्बोधित किया।अंत मे विभिन्न चैनलों से आये पत्रकार बन्धुओं को पत्रकार वार्ता में शिक्षक द्वय नेता रमेश सिंह एवम लालमणि द्विवेदी ने दोनों संगठनों के संविलियन की घोषणा की, और बताया कि निकट भविष्य में और भी संगठनों को एक प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास किया जाएगा।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ