वर्तमान तनावपूर्ण जीवन, खराब खान-पान और व्यायाम की कमी आदि के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। इन समस्याओं में उच्च रक्तचाप भी शामिल है। उच्च रक्तचाप एक ऐसी समस्या है जिसका कोई लक्षण नहीं होता। लेकिन, अचानक से ये समस्या आपके दिल के लिए खतरनाक स्थिति बन सकती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि, इसे नजरअंदाज करने पर हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है।
इन समस्याओं से बचने के लिए आपको नियमित व्यायाम और संतुलित आहार खाने की जरूरत है। इस काम में योग आपकी मदद कर सकता है। आज हम कुछ ऐसे योग आसनों के बारे में जानेंगे जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद हैं। बलासन , भुजंगासन, सेतुबंधासन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के अलावा पेट की समस्याओं और थकान को कम करने में भी यह योगासन बहुत फायदेमंद है।
0 टिप्पणियाँ