हारा हुआ विपक्ष हताश और दिशाहीन | #NayaSaveraNetwork

@ नया सवेरा नेटवर्क

आज हमारे देश में विपक्ष पूरी तरह हताश और दिशा हीन हो चुका है|क्योंकि सत्तारूढ़ दल अपने को इतना सशक्त बना लिया है कि विपक्ष को सुझाई ही नहीं पड़ रहा कि हम कौन सा मुद्दा लेकर जनता के बीच जायें|और सत्तारूढ़ दल को हटा दें|कोशिस खूब कर रहे हैं|इतनी कोशिस कर रहे हैं कि जिस जिस के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे,उसके साथ गलबहियाँ करने में जरा भी गुरेज नहीं कर रहे|उल्टे उन्हें अब बचाने का प्रयास कर रहे हैं|वह भी गठबंधन करने के लिए मरे जा रहे हैं|जिनका एक दूसरे के चलते राजनीतिक करियर ही खतम हो गया|जिनकी हालत इस समय बिना दाँत के मटर चबाने वाली है|वह भी सत्तापक्ष को चबाने के लिए लालायित दिख रहे हैं|लेकिन सबके सब परास्त लाचार दिशाहीन|क्योंकि इनके जितने सार्प मुद्दे थे सबके सब बर्तमान सरकार ने ध्वस्त कर दी है|जिसके सहारे ये सभी विपक्षी जीतकर आते थे|बर्तमान सरकार ने जाति पंथ धर्म से ऊपर उठकर जो विकास की बयार बहाई है,उसी में सभी विपक्षियों के मुद्दे बह जा रहे हैं|इसीलिए विपक्ष बदहवास बौखलाया कुछ भी ऊटपटांग काम कर रहा है|ढंग के मुद्दे लेकर जनता के पास नहीं पहुँच पा रहा है|

      ऐसा नहीं है कि बर्तमान सरकार ने सभी काम कर दिए हैं|बर्तमान सरकार को घेरने के लिए अभी भी पर्याप्त मुद्दे हैं|लेकिन विपक्ष उन मुद्दों को देखकर भी अनदेखा कर रहा है|क्यों कर रहा है,समझ से परे हो रहा है|क्या विपक्ष इतना कमजोर खुद को मानकर चल रहा है कि जिन मुद्दों से सरकार की चूलें हिल सकती हैं|कहीं वह हमारे ही गले की हड्डी न बन जाय,इसलिए उन मुद्दों को उठा ही नहीं रही|जो जनहित के हैं|2014 से बस एक ही बात रटी रटाई जनता के मध्य लेकर जा रहे कि बर्तमान सरकार ईवीएम की बदौलत चुनकर आ रही है|जन समर्थन से नहीं|भाजपा खेला खेलकर सत्ता हथिया रही है|जन समर्थन से नहीं|संविधान खतरे में है|लोक तंत्र खतरे में है|भाजपा हटाओ देश बचाओ| आदि आदि,इसके आगे न सोंच पा रहे न बोल पा रहे|जबकी मंहगाई और बेरोजगारी आज भी प्रमुख मुद्दा है|पर इसपर विपक्षी पार्टियाँ यदा कदा बुझे मन से ही बोलती हैं|कभी इन दो मुद्दों पर मुखर होके जनता के बीच में जाकर इसे जन आंदोलन का रूप नहीं दे पा रहीं|क्यों?शायद वो इस बात से डर रही हैं कि यह मुद्दा जटिल है|इसे हम नहीं हल कर पायेंगे,इसलिए बचाव की मुद्रा अपनाये हुए हैं|जो समस्या है नहीं वही उठा रहे हैं कुछ चंद दलालों चमचों और अद्धे पौवे पर बिके लोगों के साथ|इसलिए प्रबुद्ध वर्ग इनको दरकिनार करते जा रहा है|और ये दोष ईवीएम पर मढ़कर अपनी जवाबदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं|जबकी ईवीएयम की सच्चाई और इन विपक्षियों की सच्चाई जनता देख सुन समझ रही है|


      2019 के चुनाव में खूब हो हल्ला किए कि हम ईवीएम हैक कर लेंगे|एक आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भरद्वाज जी तो एक दम टीवी पर लाईव हैक करके दिखा रहे थे|एक पता नहीं किसे बड़का वाला हैकर भी नकाब पहना के टीवी पर दिखाए|अपनी इज्जत बचाने के लिए बार बार आरोपित होने के कारण चुनाव आयोग ने मशीनो को हैक करने के लिए सेमिनार रख दिया और चैलेंज कर दिया कि मशीन हैक करके दिखाओ हम चुनाव रद्द कर देंगे|तब जितने बड़के वाले हैकर थे एक भी सामने नहीं आये|सब भूमिगत हो गये|इसके बाद भी आज का विपक्ष वही घिसा पिटा राग अलाप कर बर्तमान सरकार को उखाड़ने का असफल प्रयास कर रहा है|उनको बचाने का प्रयास कर रहा है जिनको खुद फॕसाया था|अाज उन्हीं को धर्मात्मा बता रहा है जिनको कल चोर भ्रष्टाचारी कहके केस किया था|आज उनकी कालाबजारी की जाँच ईडी सीबीआई कर रही है तो राजनीतिक साजिश बता बचाव कर रहे हैं|विपक्ष का कोई भी नेता जैसे ही सत्तापक्ष की तरफ जा रहा है|वह चोर हो जाता है|जबकी उसको ही बचाने के लिए कई बार धरना प्रदर्शन करके देश की ऐसी तैसी किए थे|अब ये विपक्ष आज भी यह समझने को तैयार नहीं है कि जनता 21वीं सदी में है|जनता अब जाति धर्म और कुनबा देखके वोट नहीं करेगी|वह दिन लद गये|जब इन विषयों पर वोट होते थे|आज जनता कागज पे नहीं जमीन पर काम देखकर वोट कर रही है|और बर्तमान सरकार ने वह किया है|जो जनता देख रही है|पर विपक्ष देखने को राजी नहीं है|विपक्ष जनता को वह दिखाना चाह रहा है|जो है ही नहीं|

      विपक्ष अपने कर्मों से टूट रहा है|दोष भाजपा पर मढ़ रहा है|और अपने नेता को चोर कह रहा है|अब जनता सोंचने पर विवश हो रही है कि इतने दिनो तक आप एक चोर को पाले हुए थे|उसी की चोरी की कमाई से अपना घर भर रहे थे|अब वो छोड़ दिया तो चोर हो गया|जब तक आपके पास था संत था|इमादार वो भी कट्टर वाला था|अब जनता यह सोंच रही है कि आपकी पार्टी राजनीतिक,देश सेवा के लिए है कि देश कि लुटेरों का गैंग है|जिसके सरगना पार्टी के मुखिया आप हैं|क्योंकि खुद स्वीकार कर रहे हैं कि हमारी पार्टी से भाजपा में जाने वाला नेता चोर है|अपनी गिरफ्तारी के भय से पाला बदल रहा है|तो भला बताइए ऐसी चोर देश लुटेरी पार्टियों को जनता वोट क्यों दे|आज का विपक्ष आत्म मंथन करने की बजाय ईडी सीबीआई कोर्ट तक को दोषी बताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है|अपना दोष छुपाने के लिए देश की सभी न्यायिक एजेंसियों को दोषी बता रहा है|जिससे जनता का इन पर से  विश्वास उठता जा रहा है|

      जनता एक बात आज और सोंचने पर विवश हो गई है|जितनी विपक्षी पार्टियाँ हैं|सबकी सब अनुवांशिक परिवारवादी हैं|ये सभी पार्टियाँ स्वहित परिवार हित में देशहित जनहित को गिरवी रख खुद ही फली फूलीं|इसलिए भी जनता अब इन्हें किनारे कर रही है|ये विपक्षी पार्टियाँ जहाँ इनके कुनबे का शासन है| वहाँ के हर अपराध को महिमामंडित करती हैं|वहाँ हो रहे अपराधों को समर्थन दे रही हैं|जहाँ नहीं है|वहाँ ये छोटे भी अपराध को बड़ा करके बताती हैं|जिसका जीता जागता उदाहरण मणिपुर और संदेशखाली बंगाल है|इससे विपक्षियों की कलई खुल रही है|मणिपुर में ईसाई मिशनरियों के लिए तो विपक्षियों ने खूब हो हल्ला किया|मगर संदेशखाली की हिन्दू दलित महिलाओं के लिए कुछ न बोलना बगले झाँकना|हारे हुए विपक्ष की हताशा को दिखा रहा है|और जनता देख सुन समझ रही है|एक ही तरह के अपराध पर अलग अलग व्यवहार |लेकिन विपक्ष अपरोक्ष रूप से दूसरे को आगे करके कथित किसान और आरक्षण जैसे आंदोलन चलवाकर जो देश की छवि खराब कर नुकसान करवा रही है|उसका दंड देने के लिए जनता भी तैयार है|

      एक नेता इस समय न्याय यात्रा पर हैं|मगर उनको इसी समय पर संदेशखाली की दलित महिलाओं को न्याय दिलाने की तनिक भी चिंता नहीं है|फिर भी न्याय दिलाने निकले हैं|कमाल की बात ये है कि यह यात्रा इस समय इंग्लैंड तक पहुँ गई है|मगर संदेशखाली नहीं गई|यह भी जनता देख रही है|और इसका जवाब देने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है|और कह रही है|जिस तरह संदेशखाली की दलित माँ बहनों की पीड़ा तुम लोगों को नहीं दिख रही है,उसी तरह ईवीएम मशीन में तुम्हारे चुनाव चिन्ह भी जनता नहीं देखेगी|इसलिए जवाबदार विपक्ष बनिए और जनभावना का आदर करिए|जन समस्या को अपनी समस्या समझकर सुलझवाइए|तब जनता आपको सपोट करेगी और सत्ता की राह सरल करेगी|वर्ना ऐसे ही हताश दीशाहीन परास्त होकर एक दिन अस्तित्व विहीन हो जाओगे|

     विपक्षी पार्टियों का हश्र अभी राज्यसभा के चुनाव में भी दिखा|उनके नेता विधायक सब उन्हें छोड़कर जा रहे हैं|अपना कुनबा सम्हालने की वजाय ए विपक्षी पार्टियाँ भाजपा ईडी सीबीआई को दोषी बता रही हैं|अपने ही नेता को जो इतने दिनों तक इनको आगे शीर्ष तक ले जाने के लिए लाठी गाली सब खाया,उसे चोर कह रही हैं|उससे जानना नहीं चाह रही हैं कि भाई हममें और हमारी पार्टी में क्या कमी है जो छोड़ रहे हो|अपनी कमियाँ नहीं ढूँढ़ रहे|यही कारण है कि आज विपक्ष पूरी तरह हताश और विवश लाचार है|

पं.जमदग्निपुरी


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*संस्थापक दिवस 2024 | तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर | मुख्य अतिथि - प्रो. वंदना सिंह कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय,जौनपुर | 28 फरवरी 2024 अपरान्ह 2.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम | 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार पूर्वान्ह 11.00 बजे | स्थान : बलरामपुर हाल, तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर | निवेदक - प्रो. (डॉ.) आलोक कुमार सिंह प्राचार्य | प्रो. श्री प्रकाश सिंह अध्यक्ष - प्रबंध समिति | राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

  1. सही लिखा है आपने।
    मेरे ख़यालसे सत्ताधारी सत्ताधारीही है। लेकिन विपक्ष सत्तालोलुप भी नही दिख रहा।
    सत्ताधारी हो या विपक्ष सबको देशहितमें काम करना चाहिये।
    यहां तो सब किचड फेक रहे है।
    दिवाकर

    जवाब देंहटाएं