नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। प्रसिद्ध डांसर कृष्णा पंडित की पत्नी खुशबू मिश्रा (24) की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली। होटल पवन प्लाजा के तीसरे तल पर खुशबू की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची लाइन बाजार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई है। खुशबू ने फांसी क्यों लगाई? यह तो अभी पता नहीं चल सका है लेकिन इस घटना की चर्चा जोरों पर है।
आपको बता दें कि उक्त होटल में कृष्णा मिश्रा उर्फ कृष्णा पंडित वर्ष 2013 से ही जस्ट डांस क्लास चलाते हैं और यही पर रहते भी हैं। गुरुवार को दोपहर में उनकी पत्नी की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। उनकी शादी 2020 में हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
![]() |
Ad |
![]() |
AD |
0 टिप्पणियाँ