वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश नंदीमठ का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन के कर्तव्यनिष्ठ वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश नंदीमठ का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन तथा वर्सोवा विधानसभा के कांग्रेस पर्यवेक्षक डॉ. किशोर सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, सोनू यादव, रामकृपाल शर्मा, श्रीकृष्ण यादव उपस्थित रहे। डॉ किशोर सिंह ने सराहनीय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संस्था की तरफ से श्री नंदीमठ को धन्यवाद दिया।