राकांपा (शरद पवार) का प्रदेश महासचिव बनाए गए वरिष्ठ उत्तर भारतीय नेता एलबी सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के वरिष्ठ उत्तर भारतीय नेता और समय -समय पर उत्तर भारतीय समाज के प्रश्नों को लेकर संघर्ष करने वाले और समाज के कार्यों में हमेशा शामिल, मुंबई की राजनीति में हमेशा सक्रिय रहनेवाले एल. बी. सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव पद पर नियुक्त किया है।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव रविन्द्र पवार ,मुंबई अध्यक्ष राखी ताई जाधव, मुंबई प्रदेश महासचिव जितू मोरे सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। एल. बी. सिंह की नियुक्ति पर प्रमुख उत्तर भारतीय नेता आरजू करखी, पारसनाथ यादव, हाकिम सिंह , सीताराम पाल सहित उत्तर भारतीय समाज के सभी वर्ग के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका अभिनंदन किया है।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%B5%20%E0%A4%AC%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%20%E0%A4%97%E0%A4%8F%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%20%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0%20%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%8F%E0%A4%B2%E0%A4%AC%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)


