नया सवेरा नेटवर्क
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर जताया आभार
मड़ियाहूं जौनपुर। अपना दल (एस) पार्टी की जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक विधायक डॉ आर के पटेल के जंक्शन पर कार्यालय हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने किया। जहां मुख्य अतिथि बौद्धिक मंच प्रदेश उपाध्यक्ष राजनाथ पटेल एवं विशिष्ट अतिथि महिला मंच प्रदेश महासचिव जिला पंचायत सदस्य डॉ सुनीता वर्मा रहीं। संचालन जिला महासचिव नितेश पाठक ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपना दल (एस) पार्टी लंबे समय से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग उठाती रहीं हैं जिसमें अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल संसद में कई बार कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का मुद्दा उठातीं रहीं हैं उन्होंने हाल ही में सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिला इकाई मछलीशहर की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर चन्द्रशेखर पटेल, राजेश तिवारी,भोला सरोज, डॉ. मनीष यादव, राकेश पटेल, संजू पटेल, दीपक मिश्रा, राजेंद्र पटेल, मुख्तार अहमद, दिग्विजय माली, सुधाकर पटेल, कमलेश सरोज, रिंकी चौरसिया, रेखा पांडे, ऋषि जयसवाल, कमलेश मौर्य, रवि गुप्ता, दया पटेल, रवि सिंह, जमील शेख, चांदनी सरोज ,रविन्द्र दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advt. |
Ad |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ