जौनपुर: पीएम मोदी ने देश को विश्व पटल पर नई उंचाई प्रदान की: अभिषेक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
युवाओं के दम पर 2047 तक भारत विकसित होने की ओर है अग्रसर
जौनपुर। आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने शनिवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कंेद्र में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई है उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व में नये आयाम को स्थापित किया है और 2047 तक भारत विकसित होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ये उपलब्धि हमें तभी हासिल हो सकती है जब हम खुद बीते दस वर्षों में केंद्र की सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करें। आज हमें जरूरत है युवाओं को जीडीपी के बारे में जागरूक करने की। शिक्षा के क्षेत्र में कितनी उपलब्धियां हासिल हुई हैं, स्वस्थ्य व विज्ञान के क्षेत्र में भी भारत ने विश्व को ये बता दिया कि हम किसी से कम नहीं और आने वाला समय हमारा है। कोविड काल में भारत ने जिस तरह पूरे विश्व में वैक्सीन बनाकर लोगों की जान बचाने का काम किया ये एक बड़ी उपलब्धि केंद्र की मोदी सरकार की दुनिया ने देखी है। अभिषेक सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कूटनीति के बल पर भारत का मान बढ़ाया है उससे भारत 2047 तक जरूर विकसित हो जायेगा। अपनी राजनीतिक पारी के बारे में अभिषेक सिंह ने कहा कि फिलहाल उनका इस्तीफा कंेद्र सरकार ने मंजूर नहीं किया है ऐसे में वे देश की सेवा करने मे जुट हैं और आगे जो भी फैसला होगा उसपर अपना विचार रखेगें। उन्होंने कहा कि पांच फरवरी से पांच बसें नि:शुल्क अयोध्या के लिए जिले से चलाई जायेगी जिसके नामांकन का कार्य व्हाटसैप के जरिए किया जा रहा है। जो सात मार्च तक अनवरत चलाई जायेगी। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर उन्होंने स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की राजीनति में रहते हुए जो देश की सेवा करते हुए समाज को एक जुट किया उसे हम लोग भुला नहीं सकते। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा से सभी खुश हैं। अभिषंेक सिंह ने कहा कि वे जिस भी पद पर रहेगें जिले का नाम रौशन करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का काम करते रहेगें। खासतौर पर युवाओं को शिक्षा, रोजगार व उनके टैलेंट को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगें।
![]() |
Advt. |
![]() |
Ad |