लखनऊ: ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी नियुक्त | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। शासन ने सलेमपुर (देवरिया) और चायल (कौशाम्बी) तहसील मुख्यालय पर स्थित ग्राम न्यायालय के लिए दो न्यायाधिकारी नियुक्त कर दिया है। न्याय विभाग की तरफ से रविवार को जारी शासनादेश के अनुसार अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) देवरिया सक्षम शेखर को सलेमपुर और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कौशाम्बी हेमेंद्र सिंह को चायल ग्राम न्यायालय के लिए न्यायाधिकारी नियुक्त किया गया है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh