नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को सिलाई मशीन के पटरे बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। आग देख हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दो दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। नादरगंज में राहुल जायसवाल की मृत्युंजय इंटरप्राइजेज नाम से सिलाई मशीन के पटरे बनाने की फैक्ट्री है। रविवार को फैक्ट्री बंद थी। रात आठ बजे फैक्टरी से निकलता धुआं व लपट देख हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने दमकल व फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। एफएसओ सरोजनीनगर सुमित प्रताप सिंह के मुताबिक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री में धुआं भरा हुआ था। दो दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग से काई हताहत नहीं हुआ है।
0 टिप्पणियाँ