मुंबई पहुंचने पर जेपी नड्डा का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय मुंबई दौरे पर पहुंचने पर, छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ और गणपति बप्पा की मूर्ति देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष एड. आशीष शेलार, सांसद पूनम महाजन, विधायक एड. पराग अलवनी समेत भाजपा के अनेक नेता उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |